BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
06-Jan-2020 09:53 PM
By Niraj Kumar Singh
SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक शख्स का मर्डर कर के मौके से भाग निकले. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सहरसा जिले के बसनही थाना इलाके की है. जहां महुआ उत्तरवाड़ी पंचयात के दोतारा गांव में बैखोफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान चोचो मण्डल के बेटे अमीक मण्डल (45) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गोली लगते ही युवक की स्पॉट डेथ हो गई.
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बसनही थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की डेडबॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मामले की तफ्तीश चल रही है.