ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / सहरसा में 15 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों का आरोप-...

सहरसा में 15 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों का आरोप- किसी का बर्थडे मनाने घर से बुलाकर ले गया था दोस्त

16-Apr-2024 10:22 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सहरसा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बेखौफ अपराधियों ने 15 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर और पेट में ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी गयी है। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के बिंद टोली नहर के पास की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मृतक की पहचान गोविंद कुमार के रूप में की गई है, जो पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 9 का रहने वाला बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते देर रात मृतक के कुछ साथी किसी के बर्थडे मनाने की बात कहकर उसको अपने साथ ले गए थे।  जिसके बाद आज युवक का शव बिंद टोली नहर के पास से बरामद किया गया। अपराधियों ने युवक के सिर और पेट में दो-दो गोलियां मारी है। 


मृतक के परिजनों का कहना है कि देर रात मृतक गोविंद कुमार को उसके कुछ साथियों द्वारा बर्थ डे मनाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, काफी रात तक जब गोविंद वापस नही लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि उसका शव बिंद टोली नहर के समीप पड़ा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।