बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Feb-2021 08:12 PM
By Niraj Kumar
SAHARSA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते एक शिक्षक भेड़िया बन गया और उसने छात्रा के साथ बलात्कार किया. आरोपी शिक्षक ने कई दिनों तक मासूम के साथ दरिंदगी की और जब बच्ची प्रेग्नेंट हो गई तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सहरसा जिले की है, जहां सौर बाजार थाना के एक गांव में शिक्षक ने सातवीं कक्षा के नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी शिक्षक की पहचान बखरी गांव के रहने वाले सुबलेश कुमार यादव के रूप में की गई है, जिसने मासूम छात्रा के साथ दरिंदगी की. उसने कई दिनों तक छात्रा के साथ गलत काम किया, जिसके कारण छात्रा गर्भवती हो गई.
जब इस घटना की सूचना परिजन सहित समाज को लगी. तो उन्होंने आरोपी शिक्षक सुबलेश कुमार यादव के पिता राम बल्लभ यादव सहित अन्य पर सामाजिक दवाब दिया कि आरोपी शिक्षक बच्ची से शादी कर ले. बताया जा रहा है कि चार दिन पहले हुए सामाजिक पंचायत में आरोपी शिक्षक ने छात्रा से शादी करने की हमे भरी. लेकिन उसके परिवारवालों ने शादी से मना कर दिया और पीड़िता के परिजनों से कहा कि डेढ़ लाख रुपए ले लो.
इस बीच आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया. गर्भपात की गोली देने के बाद पीड़िता की हालत ख़राब हो गई है. वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गई है. उसे इलाज के लिए सहरसा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक सुबलेश कुमार यादव इस घटना के बाद फरार हो गया है. महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपा ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी होगी. उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी.