ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

सहरसा में तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, DIG शिवदीप लांडे मौके पर पहुंचे; नशे की बड़ी खेप लेकर पहुंचे थे बदमाश

25-Sep-2023 05:42 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां नशा के सौदागरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। तस्कर प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप की खेप लेकर पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की खेप को जब्त कर लिया हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने सोनवर्षा राज थाना में यह कार्रवाई की है।


दरअसल, सोनवर्षा राज थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर प्रतिबंधित कॉरेक्स शिरप की बड़ी खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सहरसा-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग पर तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। पुलिस को अपने पीछे आता देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी तस्करों पर फायरिंग की। इस दौरान मुख्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस टीम ने ड्राईवर को हिरासत में लेते हुए कोरेक्स लदे वाहन को जब्त कर लिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे मौके पर पहुंचे। डीआईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि नशे के तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। एक शख्स की गिरफ़्तारी हुई है और कोरेक्स से भरे वाहन को जब्त कर लिया गया है। फरार हुए मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस टीम में शामिल जवानों की हौसला अफजाई की।