BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
25-Feb-2021 07:28 PM
SAHARSA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल सहरसा जिले में 8 बच्चों के बाप को अपने साले की पत्नी से प्यार हो गया. आपको ये जानकार भी हैरान होगी कि उसने पहले ही दो-दो शादियां कर ली थी. लेकिन इसके बावजूद भी उसका दिल साले की पत्नी पर आ गया. इस मामले में जीजा का ये हश्र हुआ कि साले ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को खेत में फेंक दिया.
मामला सहरसा जिले के तरियामा थाना इलाके का है, जहां नुसरत चकला बहियार में गेहूं की खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक व्यक्ति की पहचान बनमा ईटहरी ओपी के तरहा के रहने वाले पप्पू यादा के रूप में की गई है. इस घटना का खुलासा करते हुए सिमरी बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पप्पू की हत्या उसके साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की है और इस हत्या की वजह पप्पू का साला के पत्नी से अवैध संबंध बताया जा रहा है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतक पप्पू सादा (42) की दो शादियां हुई थीं. उसके 8 बच्चे भी हैं. लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने साले की पत्नी को दिल दे बैठा. उस महिला से प्यार करने लगा. अपनी दो बीवियां और 8 बच्चों को छोड़कर वह साले की पत्नी के पीछे चल दिया. लेकिन जैसे ही साला को इस बात की जानकारी हुई. उसके सिर पर खून सवार हो गया.
मौका मिलते ही आरोपी साला संजय दास, उसका दमाद और 9 लोगों ने मिलाकर पप्पू सादा (42) को मौत के घाट उतार दिया. पप्पू की पीट-पीटकर हत्या कर उन्होंने शव को गेहूं खेत में फेंक दिया. लोगों ने बताया कि पप्पू मंगलवार को अपने ही गांव में एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता था. वह अपनी पत्नी तेतरी देवी को घर से यह कहकर निकला कि वह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकला गांव जा रहा है.
मृतक की पत्नी तेतरी देवी ने बताया कि उनके पति अक्सर चकभारो पंचायत के चकला मुसहरी किसी महिला रिश्तेदार से फोन पर बातचीत के साथ-साथ कभी-कभार वहां जाते भी थे.इसी बात को लेकर महिला रिश्तेदार ने अपने पति, दामाद व अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने घर बुलाया और पीट- पीटकर हत्या कर दी. उन्होंने आगे बताया कि फुफेरे भाई की पत्नी ने मंगलवार को फोन कर उसे बुलाया था, घर से जाने के बाद उनकी हत्या की गई.