ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / सहरसा में रफ्तार का कहर: डीजे वैन के पलटने से एक की मौत,...

सहरसा में रफ्तार का कहर: डीजे वैन के पलटने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

15-Jun-2023 08:09 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA:  सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर कोशी बांध के पास एक अनियंत्रित डीजे वैन ने 30 साल के युवक को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि डीजे का ऑपरेटर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल डीजे ऑपरेटर को अस्पताल पहुंचाया गया। 


मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुभाष शर्मा के रूप में हुई है। जो मोहनपुर वार्ड नं०- 09 के रहने वाले थे। अचानक युवक की मौत की खबर से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर हाल बुरा है। इधर घटना की सूचना नवहट्टा थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही डीजे वैन को पुलिस ने जब्त किया और उसे लेकर थाने पहुंची। डीजे वैन के मालिक की पहचान में पुलिस जुटी है।