ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / चलती कार में गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्कॉर्पियो भी...

चलती कार में गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्कॉर्पियो भी बरामद

17-Sep-2024 04:21 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई की गयी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित SIT ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल अभियुक्त अजित कुमार को गिरफ्तार किया है। 


अजित सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कहरा के रहने वाले नागेश्वर यादव का बेटा है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को बरामद किया गया है। जिसका रजिस्टेशन नं० - BR-19 V 6072 है। स्कॉर्पियों को छिपाकर रखा गया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि पीड़िता और आरोपी एक हीं मोहल्ले का रहने वाले है। पीड़िता को बहला फुसलाकर गलत काम करने की बात प्रकाश में आयी थी।


बिहार के सहरसा में महापाप हुआ जहां चलती कार में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। बदमाशों ने कार के म्यूजिक सिस्टम का वॉल्यूम बढ़ा दिया और लड़की को जबरन हवस का शिकार बनाया। बदमाशों ने बीते 14 सितंबर को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 16 सितंबर को केस दर्ज किया तब जाकर मामला सामने आया। पीड़िता ने दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया जिसके बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। घटना के चौबीस घंटे के भीतर जांच टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया। 


बताया जाता है कि पीड़ित लड़की 14 सितंबर की शाम सड़क किनारे खेत में बकरी चरा रही थी। तभी दोनों लड़के वहां पहुंचे और लड़की को पास बुलाया। लड़की जैसे ही कार के पास पहुंची लड़कों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और बरियाही बाजार इलाके में सुनसान जगह पर बारी बारी से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को कार से बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।


किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद सदर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और एक आरोपी को दबोचा। वही जिस स्कॉर्पियों में यह घटना हुई उसे भी बरामद कर लिया गया है। जिसे घर में छिपाकर रखा गया था। 


news imagenews image

news image