ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / सुशासन राज में मॉब लिंचिंग के खिलाफ बना कानून भी बेअसर, सहरसा में...

सुशासन राज में मॉब लिंचिंग के खिलाफ बना कानून भी बेअसर, सहरसा में भीड़ ने चोर बताकर ले ली एक की जान

08-Jan-2020 07:41 AM

SAHARSA : देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नीतीश सरकार ने सबसे पहले लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के अन्य राज्यों के सामने मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाकर एक नजीर पेश की थी लेकिन सुशासन सरकार का यह कानून लोगों के बीच ख़ौफ़ पैदा करने में बेअसर रहा। सहरसा में मॉब लिंचिंग की ताजा वारदात ने इस हकीकत को सामने ला दिया है। 


सहरसा जिले में मॉब लिंचिंग ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। घटना जिले के पामा पंचायत के कबैया टोला वार्ड 14 में सोमवार की रात हुई, जहां पस्तपार पंचायत के जीरबा वार्ड 16 के निवासी सुधीर यादव की लोगों चोरी के आरोप में पीट पीट कर हत्या कर दी। कबैया गांव के लोगों का कहना है कि चोरी करने के दौरान पकड़ाये जाने पर सुधीर की ग्रामीणों ने पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मृतक सुधीर के गांव वाले साजिशन हत्या का आरोप कबैया के ग्रामीणों पर लगा रहे हैं।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। 


सुधीर को भीड़ की तरफ से निशाना बनाये जाने का वीडियो भी सामने आ गया है। भीड़ ने किस तरह सुधीर का हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई की यह वायरल वीडियो से मालूम पड़ा है। पुलिस भी मॉब लिंचिंग की घटना को सही मान रही है। यह घटना उस सुशासन राज की है जिसे लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े-बड़े दावे करते रहे हैं।