BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
08-Nov-2019 08:12 PM
By Niraj Singh
SAHARSA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने के नाम नहीं ले रहा है. राजधानी में आलाधिकारी लॉ एंड आर्डर की स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक महिला का मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां सूबेदारी टोला में अपराधियों ने एक महिला का मर्डर कर दिया. अपराधी देर शाम महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. हत्या की खबर मिलते ही महिला के घर में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक महिला घर से जा रही थी. तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. महिला गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़ी. आनन फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि तभी महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.