ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

सहरसा में बढ़ी लूट की घटनाएं, 20 घंटे के भीतर अपराधियों ने 3 घटनाओं को दिया अंजाम

02-Mar-2021 03:38 PM

By neeraj kumar

SAHARSA: सहरसा में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को वे अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने 20 घंटे के भीतर लूट की 3 वारदातों को अंजाम दिया है।


news image

लूट की पहली घटना सोमवार देर शाम की है। घटना उस वक्त हुई जब पार्सल वैन से डिलीवरी देने जा रहे बाबुल कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर 10 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिया। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस को लिखित शिकायत की गई है लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है।  

news image


news image

लूट की दूसरी घटना मुख्य बाजार डीबी रोड की है। जहां बैंक से 40 हजार रुपये निकाल कर घर लौट रही महिला रोजलिन खातून को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने सारे पैसे लूट लिये। रोजलिन खातून ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बैंक से रुपये निकाल कर थैले में ले जा रहे थे तभी झपट्टा मारकर कर थैले को छिन लिया और दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। 

news image


जबकि तीसरी घटना आज (मंगलवार) को शिक्षक संघ रोड में हुई जहां हथियारबंद अपराधियों ने मोबाइल एजेंसी के स्टाफ को गोली मारकर 7 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि मीरा टॉकीज रोड स्थित मोबाइल एजेंसी के स्टाफ सुनील ठाकुर 7 लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में डिपोजिट के लिए जा रहे थे तभी पहले से घात लगाये दो बाइक सवार 4 अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।

news image


 लूट की इन घटनाओं की जांच पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि लुटेरे जल्द सलाखों के पीछे होंगे।