ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

सहरसा में अपराधी बेलगाम: हथियार के बल पर बाइक की लूट, विरोध करने पर जमकर मारपीट

11-Apr-2024 09:42 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार अपराधियों ने मोटरसाइकिल ही लूट ली। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक के मालिक की जमकर पिटाई कर दी। घटना सोनवर्षा राज-सिमरी बख्तियारपुर सड़क मुख्य मार्ग पर सुगमा-मुरली के बीच की है जहां एक बाईक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर सिमरी बख्तियारपुर से सोनबरसा जा रहे युवक को निशाना बनाया।


बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाईक लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बाईक सवार सौर बाजार थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मिनियां गांव निवासी मो० कियाम के पुत्र मो मिस्टर ने थाना में लिखित आवेदन देकर बाईक लूट की शिकायत किया है। दिए आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि मैं अपने बाईक बीआर 19 एन 9177 अपाची से सिमरी बख्तियारपुर से सोनबरसा राज जा रहा था। इसी दौरान मुरली-सुगमा चौक के बीच पीपल पेड़ के पास एक आपाची बाईक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखाकर रोक लिया और जान मारने की धमकी देकर बाईक छीन लिया। 


बाईक देने में आनाकानी करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी। बाईक लूटने के बाद बदमाश पीछे की ओर निकल गए। घटना के बाद पीड़ित ने बनमा ईटहरी थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बाईक बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं इस संबंध में ओपी प्रभारी ज्योतिष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है।