RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
18-Jan-2022 09:48 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार धड़ल्ल्ले से चल रहा है. नालंदा में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन शराब कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. सहरसा जिले में पुलिस ने एक बार फिर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है. पुलिस ने रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया और विदेशी शराब बरामद की.
सोमवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के हकपारा गाँव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के हकपारा गाँव विदेशी शराब की बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी. प्राप्त सूचना के सत्यापनोपरांत उनके नेतृत्व में एएसआई बिरेन्द्र साह, पीएसआई वर्षा कुमारी, अरमोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल द्वारा छापेमारी की गई.
उन्होंने बताया कि चारदीवारी व लोहे का ग्रिल लगा परिसर में पुआल सहित अन्य जगह छुपाकर रखी गई करीब 70 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई. फिलहाल पुलिस शराब बरामद कर थाने ले गयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि परिसर किसका है, जहां से शराब बरामद हुई. वहीं कारोबारी को भी चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा.