RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
02-Aug-2023 09:38 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के मारुफगंज रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास का है जहां दो बाईक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर पान मसाला व्यापारी मुकेश कुमार से लूट की घटना को अंजाम दिया।
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित जब रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपना दुकान बंदकर मारुफगंज के रास्ते बटराहा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बैंक समीप एक बाईक पर तीन बदमाश और दूसरे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को घेर लिया। तीन बदमाशों ने जान मारने की धमकी देते हुए हथियार के बल पर पीड़ित दुकानदार से रुपये लूटकर भाग निकले।
पीड़ित दुकानदार कि माने तो बदमाशों ने करीब 60-70 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया, वहीं सूत्रों की माने तो बड़े रकम की लूट हुई है। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन किया। गौरतलब हो कि एक्सिस बैंक के समीप इस पूर्व भी कई घटनाऐं घट चूँकि है, एक बार लूट के दौरान हत्या की भी घटना घटित हुई थी। जानकारी हो कि मारूफगंज व्यवसायी का बड़ा मार्केट है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है और बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।