RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
13-Jul-2023 02:07 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा मंडल कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। फिलहाल सदर अस्पताल और जेल प्रशासन इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा हैं। जानकारी मुताबिक देर रात एक कैदी को सदर अस्पताल लाया गया था लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है कि वह सदर अस्पताल जीवित आए थे या मृत।
लेकिन उस वक्त सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक भी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। मृतक की पहचान 76 वर्षीय ब्रह्मी यादव के रूप में हुई है। जो सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और सहरसा मंडल कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। कैदी की मौत जेल में हुई या ईलाज के दौरान उनकी मौत हुई इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई हैं।
इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ० मुकुल कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। कुछ दिन पूर्व ही वे सिविल सर्जन के पद पर योगदान दिए हैं। कोई स्टाफ भी नहीं है जो इस संबंध में बता पाएगा। बता दें कि 4 दिन पूर्व भी जेल में बंद एक कैदी की सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा था। और आज फिर एक कैदी की संदिग्ध मौत हो गयी है। जो जेल प्रशासन और सदर अस्पताल पर सवालियां निशान खड़ा कर रहा है।