RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
06-May-2022 04:27 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: आय से अधिक सम्पत्ति मामले में सहरसा जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के सरकारी आवास और कार्यालय में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापेमारी की। करीब 7 घंटे से ज्यादा चली इस छापेमारी में तकरीबन 10 लाख रुपये और जमीन के कई कागजात बरामद किए गये हैं।
जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि कार्यालय से बरामद करीब 8 लाख 98 हजार रुपये जेल का था। एक भी जमीन का कागजात बरामद नहीं हुआ है। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने सहरसा के वर्तमान जेलर मृत्युंजय कुमार पर साजिश करने का आरोप लगाया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी और उसकी स्पेशल विजलेंस यूनिट की तरफ से ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। निगरानी की स्पेशल विजिलेंस से यूनिट ने आज सुबह–सवेरे सहरसा के जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी की है। सहरसा जेल के अधीक्षक सुरेश चौधरी के ऊपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सहरसा मंडल कारा अधीक्षक सुरेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए निगरानी की स्पेशल यूनिट ने उनके सरकारी आवास और दफ्तर में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दर्जनों प्लॉट में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज सहित करीब 10 लाख रुपये बरामद किये गये हैं। छापेमारी के बाद विशेष निगरानी यूनिट के डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि स्पेशल निगरानी यूनिट के द्वारा 6/22 आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है।
जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में दर्जनों प्लॉट में इन्वेस्टमेंट के कागजात बरामद किया गया है और तकरीबन दस लाख कैश भी बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वही कारा अधीक्षक से जब बात की गई तो उन्होंने इस कार्रवाई को दुश्मनी साधने की बात कही। कहा कि वर्तमान जेलर मृत्युंजय कुमार ने साजिश के तहत मुझे फंसाया है।