ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / SAHARSA CRIME: पिता को पकड़ने गई पुलिस के हत्थे चढ़ गया बेटा, हथियार...

SAHARSA CRIME: पिता को पकड़ने गई पुलिस के हत्थे चढ़ गया बेटा, हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

28-Dec-2024 08:52 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: एक केस में फरार चल रहे 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की तब वो तो नहीं मिला लेकिन बेटे को हथियार और कारतूस के साथ पुलिस ने दबोच लिया। बाप को गिफ्तार करने गयी पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा इलाके में हो रही है। 


गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी 60 वर्षीय जवाहर यादव के पुत्र 24 वर्षीय रूदल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सिमरी बख्तियारपुर पुलिस एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी 60 वर्षीय जवाहर यादव को गिरफ्तार करने घर पर गयी थी। पुलिस ने जब घेराबंदी कर दरवाजा खटखटाया तब अंधेरा और घना कोहरे का फायदा उठाकर किसी ने दरवाजा खोला और वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। 


लेकिन जब पुलिस कमरे में गई और  तो देखा कि एक व्यक्ति वहां सोया हुआ है। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तब तकिया के नीचे से एक लोडेड देसी कट्टा और 31 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार रूदल कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। 


हालांकि जिस शख्स को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी वो मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी गिरफ्तार रूदल का पिता है जो कई दिनों से पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहा है। इस बार भी वो पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस बाप को पकड़ने गयी थी और बेटा पकड़ा गया इस बात की चर्चा अब इलाके में खूब हो रही है।