ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Saharsa Crime News: पति से विवाद के बाद महिला ने उठा लिया खौफनाक...

Saharsa Crime News: पति से विवाद के बाद महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दे दी जान

01-Oct-2024 10:29 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिमरी बख्तियारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद कार्यालय के पास की है।


मृतक महिला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के वार्ड संख्या 18 निवासी चंदन कुमार की 33 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी थी। बताया जाता है कि घर मे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी को लेकर पूजा कुमारी ने सोमवार की देर शाम अपने घर के कमरे में फंखा में लटककर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। 


मृतिका के पति चंदन कुमार ने बताया कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार की देर शाम जब वह घर आया तो घर का कमरा बंद देख जोर जोर से पीटने लगे। कमरा नहीं खुलने पर कमरे का दरबाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि उसकी पत्नी पूजा कुमारी फंखा में रस्सी के सहारे लटकी हुई है।


जिसके बाद घटना की सूचना सिमरी बख्तियारपुर पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना के दारोगा नरेंद्र सिंह, विवेक कुमार एवं सुधीर कुमार ने मृतिका के शव को लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।