Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
11-Oct-2024 05:56 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित एक घर में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता और उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने अधिवक्ता की मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया। घायल महिला एडवोकेट ने बताया कि दो दिन पहले ही कोर्ट में एक महिला दारोगा के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद जान से मारने की धमकी उन्हें दी थी।
घायल वकील एकता कुमारी और उसकी मां का इलाज गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। महिला अधिवक्ता के बयान पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। घटना के सबंध में महिला अधिवक्ता ने सुपौल में तैनात एक महिला दारोगा पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
अधिवक्ता ने बताया कि वह नाईटी पहनकर घर में नवरात्र पूजा कर रही थी। काफी देर से बाहर गेट पर कोई धक्का मार रहा था। दरवाजे खोलने पर पांच बदमाश घर में घुस गया। मेरी मां को छत के बालकनी से नीचे फेंक दिया फिर उनके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। उन्होंने बताया कि एक आदमी का चेहरा खुला हुआ था जबकि बाकी चार नकाबपोश था।
एक बदमाश के हाथ में ईंट था। घायल महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व कोर्ट में महिला दारोगा से विवाद हुआ था। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी और मां को बुरी तरह पीट डाला। वहीं मां को भी छत से नीचे फेंक दिया। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है।