ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / SAHARSA CRIME NEWS: ब्लेड से थैला काटने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार,...

SAHARSA CRIME NEWS: ब्लेड से थैला काटने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, बैंक के ग्राहकों को बनाता था निशाना

01-Oct-2024 03:00 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: यदि आप पैसा जमा करने और निकालने के लिए बैंक जाते हैं तो हो जाइए सावधान..यह खबर आपके लिए हैं। आज कल ब्लेड से थैला काटने वाला गिरोह बैंकों में घूम रहा है। वो किस रूप में और किस वेश में आकर आपको चूना लगा जाएगा यह पता तक नहीं चलेगा। 


बरौनी का तिवारी गैंग इसी तरह की घटना को अंजाम दिया करता था और अब सहरसा में इस गैंग ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित एसबीआई बाजार शाखा में दिनदहाड़े बदमाशों ने ब्लेड से झौला काटकर रूपये उड़ाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बैंक के गार्ड ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बरौनी का रहने वाला है। 


दोनों बरौनी के तिवारी गैंग से ताल्लुक रखता है। जिस थैले को दोनों ने निशाना बनाया उसमें 4.80 लाख रुपये थे। सेंट्रल बैंक शाखा से निकालकर एसबीआई शाखा में जमा कराने के लिए एक व्यक्ति आया हुआ था।  पटुआहा निवासी संजय कुमार यादव ने बताया कि वह थैले में 4 लाख 80 हजार रूपये लेकर वो डीबी रोड स्थित एसबीआई बैंक में डिपोजिट के लिए गया था। जहां एक लाख से अधिक कैश जमा करने एवं निकासी करने वालों के लिए बैंक के अंदर अलग काउंटर है। 


पर्ची भरने के दौरान एक युवक और बुजर्ग उनकी ओर लगातार देख रहा था। कैश काउंटर पर लाईन में लगकर वो अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। रूपये से भरा थैला निकालकर जैसे ही हाथ में रखा पीछे खड़े युवक ने तेज धारदार ब्लेड झोला पर चला दिया। इस दौरान ब्लेड नीचे गिर गया। जिसकी आवाज सुनते ही संजय यादव पीछे मुंड़ा तो देखा झोला कटा हुआ था। 


जब पीछे खड़े युवक से पूछा तो उसने बुजुर्ग की ओर इशारा करने लगा। तभी मौके पर मौजूद बैंक के गार्ड ने दोनों बदमाशों को धड़ दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और छानबीन शुरू की। पकड़े गये दोनों बदमाशों की पहचान बरौनी निवासी अमित कुमार तिवारी और हरेंद्र मिश्र के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।