Success Story: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर पर, बेटे ने रियल्स के दम पर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; जानिए पूरी कहानी और कैसे बदली किस्मत BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह Bihar Assembly : पहले सदन से RJD विधायकों ने किया वॉक ऑउट फिर अचानक वापस आकर सवाल करने लगी वारसलीगंज विधायक, विजय चौधरी ने ली चुटकी, कहा... Bihar Assembly : मंत्री श्रेयसी सिंह के विभाग में हुआ बड़ा खेल, भजापा विधायक ने ही सदन के अंदर खोली पोल; जवाब देने में छूटे पसीने Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर ने मार्शल को लगाई आवाज Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर ने मार्शल को लगाई आवाज BIHAR NEWS: लड़कों से बातचीत को लेकर परिवार की डांट, पांच बच्चियों ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम; जानिए क्या है पूरा मामला?
28-Sep-2024 12:13 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक बिजली मिस्त्री की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक घर में बिजली ठीक करने पहुंचे आरोपी मिस्त्री ने घर में मौजूद नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की है। घर में किसी दूसरे सदस्य के मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की हालांकि तभी लड़की की दादी वहां पहुंच गई और उसकी इज्जत बच गई।
दरअसल, पीड़िता के दादा ने शुक्रवार को अपने घर में बिजली का कार्य कराने के लिए एक मिस्त्री को बुलाया था। उसे बिजली वायरिंग से संबंधित आवश्यक सामान सुपुर्द कर उसके दादा घर से बाहर किसी काम से चले गये। घर में 9 वर्षीय की पोती और उसकी दादी मौजूद थी। पीड़िता की दादी मकान के द्वितीय मंजिल पर थी और पीड़ित बच्ची प्रथम मंजिल पर पढ़ाई कर रही थी।
इसी दौरान बिजली मिस्त्री ने नाबालिग लड़की को तार लेकर आने को कहा। जैसे ही बच्ची तार देने पहुंची आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच बच्ची की दादी वहां पहुँच गई और आरोपी मिस्त्री को छेड़खानी करते देख लिया। बच्ची की दादी को देखकर आरोपी मिस्त्री कमरे से बाहर आ गया, फिर बच्ची ने अपनी दादी को पूरी घटना की जानकारी दी।
बच्ची की दादी उसकी बात को सुनकर शोर मचाने लगी, जिससे आसपास के लोग जमा हो गये। लोगों ने मिस्त्री को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।