ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Saharsa Crime News: बिहार में डॉक्टर का अपहरण, बदमाशों ने PhonePe पर 1.70...

Saharsa Crime News: बिहार में डॉक्टर का अपहरण, बदमाशों ने PhonePe पर 1.70 लाख ट्रांसफर करने पर छोड़ा; झांसा देकर ऐसे किया अगवा

24-Sep-2024 09:29 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा में एक डॉक्टर के अपहरण का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मधेपुरा सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर को झांसा देकर बीच रास्ते से अगवा कर लिया। डॉक्टर ने जब अपने मोबाइल के बदमाशो के फोन पे पर एक लाख सत्तर हजार रुपए ट्रांसफर किए तब जाकर उसे मुक्त किया। पीड़ित टॉक्टर ने थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, सहरसा शहर के गांधी पथ निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। पवन कुमार मधेपुरा सदर अस्पताल में तैनात हैं। शनिवार की देर शाम डॉक्टर पवन कुमार मधेपुरा सदर अस्पताल से अपने घर सहरसा लौट रहे थे। इसी दौरान सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित मिठाई के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि पीछे एक व्यक्ति की दुर्घटना कर के भागे हो पहले उसका इलाज करवाओ तब जाना।


जिसके बाद डॉक्टर पवन अपराधी की गाड़ी पर बैठ गए। जैसे ही गाड़ी थोड़ी दूर गई कि गाड़ी पर सवार युवक ने कहा कि उन्हें जान से मारने के लिए पांच लाख रूपए मिला है। अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं तो पांच लाख रुपए दे दें उन्हें छोड़ दिया जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं, तब अज्ञात अपराधी ने कहा कि तुम Phone Pay तो चलाते हो उसमे से भेजो।


इसके बाद अपराधी ने डॉक्टर के मोबाइल फोन से अपने यूपीआई मोबाईल पर 1 लाख रुपए और उनकी दूसरे फोन पे अकाउंट से 70 हजार और सोने का चेन ले लिया। अपराधियों ने धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। किसी प्रकार डॉक्टर अपने घऱ पहुंचे और सदर थाना में थानाध्यक्ष से मिलकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।