ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Home / news / सहरसा में दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने रेडिएंट एजेंसी के...

सहरसा में दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने रेडिएंट एजेंसी के एजेन्ट को बनाया निशाना

21-Nov-2023 06:53 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में हथियार के बल पर दिनदहाड़े 3.30 लाख रूपये अपराधियों ने लूट लिया। लूट की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बाइक पर सवार दो हथियाबंद अपराधियों ने ओवरटेक कर रेडिएंट एजेंसी के एजेन्ट को निशाना बनाया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गये। 


घटना सदर थानाा क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक स्थित शिवपुरी की है। जहां इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। छठ पूजा के अगले दिन ही सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम किया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है।सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी रजिया सुल्ताना और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के एजेंट से घटना की जानकारी ली। पुलिस उपाधीक्षक एजाज हाफिज मानी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 3.30 लाख रुपये की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। 


फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि लूट के दौरान अपराधियों नने फायरिंग की हालांकि कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

news image

news image