ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना,...

शाहनवाज हुसैन और रोहित सिंह पहुंचे दिल्ली AIIMS, शारदा सिन्हा का हाल जाना, छठी मईया से जल्द स्वस्थ होने की कामना

05-Nov-2024 09:35 PM

By First Bihar

DELHI: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। सोमवार की शाम को उनकी हालत गंभीर हो गयी थी जिसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दिल्ली एम्स में जाकर शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम सब दुआ करते हैं कि शारदा जी जल्द स्वस्थ हों। शाहनवाज हुसैन और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने परिजनों से भेंट की। रोहित सिंह ने कहा शारदा जी हमारे राज्य की विभूति हैं। रोहित सिंह ने आगे कहा कि हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना छठी मईया से करते हैं।


मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से फोन पर बात की और शारदा सिन्हा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा उनके इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने का भरोसा दिलाया। 


वही पीएम मोदी की बातचीत के बाद शारदा सिन्हा के बेटे ने कहा कि मां अभी वेंटिलेटर पर है. मैने मां से मुलाकात की है। उन्होंने आंखों से इशारों में बात की है। पीएम मोदी ने फोन कर मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टर की टीम लगातार मां की देखरेख में लगे है। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलायी जा रही है।news imagenews image

news image