ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / सहनी की 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' गोपालगंज पहुंची, लोगों ने वीआईपी को दिया...

सहनी की 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' गोपालगंज पहुंची, लोगों ने वीआईपी को दिया समर्थन

10-Oct-2023 05:31 PM

By First Bihar

GOPALGANJ:  विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वे मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज में उनकी यात्रा की शुरुआत दिघवा दुवैली से हुई। उन्होंने कहा कि आज यादव समाज ने एकजुट होकर लालू प्रसाद का साथ दिया तो आज यादवों का विकास हो सका। 


उन्होंने कहा कि यादवों के बाद प्रदेश में सबसे अधिक संख्या निषादों की है। उन्होंने कहा कि आज निषाद समाज के विकास के लिए जरूरी है कि हम एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिया संघर्ष करें और अपने नेता और पार्टी के साथ खड़े रहे। यहां से यह संकल्प यात्रा महाम्मदपुर होते हुए कोईनी पहुंची। इस बीच विभिन्न स्थानों पर लोगों के हुजूम को श्री सहनी ने हाथ में गंगाजल देकर संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया और उन्हें संबोधित किया।


उन्होंने कहा कि आज हमें जायज अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो इसका एक मात्र कारण है कि हमारे पूर्वज अपने अधिकार के लिए जागरूक नहीं हुए। कई राज्यों में आज निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में नहीं है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया और आज अगर हम नही  संघर्ष करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि पहले राजा के यहां ही राजा पैदा होता था लेकिन आज जिसके पास वोट होगा वह कोई भी हो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। निषाद के पास वोट है बस इसके अधिकार को समझने की जरूरत है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो हमारी सुनेगा, उसकी हम सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।