Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
11-Nov-2023 06:06 PM
By First Bihar
SIWAN: पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा शहाब सीवान जेल में बंद हैं। ओसामा की जमानत के लिए पैसे की मांग की जा रही है। ओसामा की मां हिना शहाब ने इस संबंध में सीवान एसपी को आवेदन दिया है और मामले की जांच की मांग की है। हिना शहाब ने कहा कि उनके बेटे ओसामा शहाब की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
एसपी को लिखे पत्र में हिना शहाब ने कहा कि उनके बेटे को बदनाम करने की साजिश हो रही है। ओसामा शहाब की जमानत के लिए फोन पर पैसे की मांग की जा रही है। उन्होंने सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से मामले जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। हिना शहाब ने कहा कि मेरे पुत्र ओसामा शहाब का करियर खराब करने के लिए उसके खिलाफ झूठा आरोप लगाकर जेल में डलवा दिया गया है। अब ओसामा के नाम पर जमानत के लिए पैसा मांगा जा रहा है। जो बिलकुल गलत बात है।
हिना ने कहा कि हम अपने स्तर से यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह काम कौन कर रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यह किसकी हरकत है इसका खुलासा होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमने सीवान एसपी को पत्र के माध्यम से इसे संज्ञान में लेने की अपील की गयी है और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हिना शहाब ने बताया कि 8 नवम्बर को किसी शख्स ने स्व. शक्ति यादव के बेटे शिव शंकर यादव के मोबाइल पर कॉल कर 45 हजार रूपये की मांग की गयी है। यह कहा गया है कि ओसामा शहाब की जमानत में देना है।