मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
23-Dec-2019 06:31 PM
DELHI : झारखंड का चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से पहली प्रतिक्रिया आयी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हम झारखंड की जनता की तरफ से दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। अमित शाह ने चुनाव में मेहनत करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है।
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
इससे पहले झारखंड के सीएम रघुवर दास से रुझानों के बीच अपनी हार को कबूल कर लिया। उन्होनें कहा कि ये पीएम मोदी की नहीं मेरी हार है। उन्होनें कहा कि अभी तो रुझान है लेकिन अगर बीजेपी हारती है तो ये पूरी तरह से मेरी जिम्मेवारी होगी।
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पांच चरणों में संपन्न हुए चुनाव में उन्होनें हर चरणों में दो-तीन जनभाओं को संबोधित किया। रघुवर सरकार की वापसी की लिए शाह ही नहीं पीएम मोदी ने भी पूरा जोर लगाया था। पीएम ने भी झारखंड में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। लेकिन परिणाम बीजेपी के अनुकूल नहीं आ सकें। वैसे से झारखंड चुनाव में बीजेपी ने वोटों के परसेंटेंज में सभी पार्टियों को बहुत पीछे छोड़ दिया लेकिन वे उन्हें वोटों में तब्दील नहीं कर सकी। बीजेपी जहां रुझानों और परिणामों के बीच 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है वहीं महागठबंधन को 46 सीटें मिलती दिख रही हैं।