पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
08-Dec-2019 03:57 PM
DESK : अकसर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा साध्वी प्राची ने कहा कि बलात्कार, आतंकवाद, नक्सलवाद नेहरू खानदान की देन है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने राहुल गांधी के ऊपर यह टिपण्णी पर एक बार फिर से एक नए विवाद को तूल दे दिया है. इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उन्नाव के दरिंदों को भी ऑन द स्पॉट सजा दिए जाने की जरूरत है. यूपी के बागपत में पत्रकारों से बातचीत में साध्वा प्राची ने कहा था कि दरिंदों को चौराहे पर जिंदा जला देना चाहिए.
हैदराबाद एनकाउंटर पर उन्होंने बयान दिया कि 'अब मानवाधिकार आयोग को हैदराबाद जाकर पुलिस को शाबाशी देनी चाहिए. यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सबक लेना चाहिए. जिस सार्वजनिक स्थान पर दरिंदों ने बेटी को जलाया, उसी स्थान पर उन दरिंदों को जिंदा जला देना चाहिए.'