बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
13-Dec-2021 07:18 PM
PATNA: शादी के बाद तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल के साथ पटना आ रहे हैं। अब से कुछ देर बाद वे पटना पहुंचेंगे। इसे लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल है। पटना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ समर्थक जमकर झूमे।
तेजस्वी के पटना लौटने पर समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। भारी संख्या में समर्थक बुके के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे है। ढोल नगाड़े को भी वर-वधु के स्वागत के लिए बुलाया गया था जहां इस खुशी के मौके पर लोग झुमते नजर आए। वर-वधु को एयरपोर्ट से घर ले जाने वाली गाड़ी को सजाया गया है।
एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। तेजस्वी यादव को बधाई देने के लिए लोग टकटकी लगाकर खड़े है कि कब वे अपनी पत्नी रेचल के साथ एयरपोर्ट से बाहर आए और उन्हें वे गुलदस्ता सौंपे। समर्थक तेजस्वी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही कई समर्थक तो राबड़ी आवास के बाहर ही उनका इंतजार कर रहे हैं। राबड़ी आवास को फूलों से सजाया गया है।