ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / साधु और ओवैसी बने RJD उम्मीदवार को हार को वजह, वरना गोपालगंज में...

साधु और ओवैसी बने RJD उम्मीदवार को हार को वजह, वरना गोपालगंज में BJP का किला ध्वस्त हो जाता

06-Nov-2022 01:17 PM

PATNA : गोपालगंज में भारतीय जनता पार्टी ने बेहद नजदीकी मुकाबले में आखिरकार जीत हासिल कर ली। गोपालगंज की मतगणना के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि आरजेडी उम्मीदवार बीजेपी कैंडिडेट से आगे निकल गए लेकिन आखिरकार बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने जीत हासिल कर ली। हार–जीत का अंतर भी बेहद कम रहा  गोपालगंज को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बताने को काफी है कि यहां आरजेडी उम्मीदवार की हार की बड़ी वजह तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कैंडिडेट बने हैं। 


गोपालगंज सीट से बीएसपी की उम्मीदवार इंद्राणी देवी को 8000 वोट मिले हैं। इंद्राणी देवी तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव की पत्नी हैं और जानकार मानते हैं कि साधु यादव ने आरजेडी के ही कैडर वोट में सेंधमारी की है। अगर साधु यादव की पत्नी चुनावी मुकाबले में नहीं होती तो यह वोट आरजेडी के खाते में जाते। वहीं आरजेडी के एमवाई समीकरण को भी ओवैसी के उम्मीदवार ने झटका दिया है। इस सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार अब्दुल सलाम को 11 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। इन दोनों उम्मीदवारों को मिला वोट आरजेडी को नुकसान कर गया है और इस सेंधमारी को ही आरजेडी उम्मीदवार के हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।


गोपालगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा साल 2005 से ही रहा है। बीजेपी ने अपने इस किले को किसी तरह बचा लिया है हालांकि हार जीत का अंतर बेहद कम रहा है। बीजेपी ने केवल 2183 वोट से जीत हासिल की मामला बेहद नजदीकी था। अगर साधु यादव और ओवैसी गोपालगंज में चुनावी फैक्टर नहीं होते तो बीजेपी के लिए अपना किला बचा पाना बेहद मुश्किल था।