बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
12-Dec-2021 02:25 PM
PATNA: साधु यादव और लालू परिवार में चल रहे विवाद पर एक गाना तैयार किया गया है। गायिका दीपांजलि यादव ने इस गाने को स्वर दिया है। 'साधु मामा काहे पागलाइन बानी' नाम से यह सांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 21 घंटे पहले अपलोड किया गया है जिसे अब तक 27 हजार लोग देख चुके हैं। यह गाना तेजी से वारयल हो रहा है।
यह गाना पूरी तरह से लालू यादव और तेजस्वी यादव को समर्पित किया गया है। गाने के माध्यम से साधु यादव को यह बताने की कोशिश की गयी है कि आज वे जो कुछ भी हैं वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बदौलत है। इस सांग में यह बताने की कोशिश की गयी है कि तेजस्वी ने दूसरे धर्म में शादी करके कोई गलती नहीं की है।
गाने के माध्यम से यह बताया गया कि धरती पर कोई जाति नहीं है सिर्फ और सिर्फ दो ही जाति हैं एक नर और दूसरा नारी। गाने में साधु यादव को कंस मामा कहकर संबोधित किया गया है जबकि तेजस्वी और तेजप्रताप के रिश्ते को कृष्ण और अर्जुन का रिश्ता बताया है। दोनों भाइयों के रिश्ते को इस गाने में बेहतर बताया गया है।
दीपांजलि के स्वर में सोशल मीडिया पर वायरल इस गीत साधु यादव को टारगेट किया गया है। बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप यादव, रोहणी आचार्य ने भी साधु यादव को कंस मामा कहकर संबोधित किया था। यू ट्यूब स्क्रीन पर सबसे पहले गायिका दिपांजली यादव का फोटो लगा हुआ है। तेजस्वी और उनकी पत्नी रेचल की शादी का फोटो भी लगाया गया है। यही नहीं साधु यादव को मुकुट पहना कंस मामा के तौर पर दर्शाया गया है तो वही तेजप्रताप यादव को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन के रुप में दिखाया गया है।
गाना सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे.. 'साधु मामा काहे पागलाइन बानी'