ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

रक्षाबंधन पर भी साधु-सुभाष का वनवास नहीं हुआ खत्म, राबड़ी देवी ने अपने इस मुंहबोले भाई को बांधी राखी

16-Aug-2019 12:18 PM

By 9

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु और सुभाष यादव का वनवास रक्षाबंधन के दिन भी खत्म नहीं हुआ। बहन राबड़ी देवी से दोनों भाइयों का रिश्ता ऐसा बिगड़ा की राखी के दिन भी उनकी कलाई सुनी रह जाती है। एक दौर था जब साधु और सुभाष यादव ना केवल राबड़ी बल्कि अपने बहनोई लालू प्रसाद यादव के भी बेहद खास हुआ करते थे। डेढ़ दशक तक जब बिहार में लालू-राबड़ी ने शासन किया तो सरकार में साधु और सुभाष की तूती बोलती थी। माना जाता था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे लालू या राबड़ी फैसला बाद में लेंगे अगर साधु और सुभाष ने कुछ कह दिया तो उसे अंतिम माना जाए। लेकिन भाई-बहन के इस रिश्ते में ऐसी खटास आई कि अब रक्षाबंधन के मौके पर भी मिलना नहीं हो पाता। पारिवारिक समारोहों में भी साधु और सुभाष का लालू परिवार में बहुत ज्यादा आना जाना नहीं रहा। रक्षाबंधन के मौके पर आज एक बार फिर से दोनों भाइयों की कलाई सुनी रह गई। हालांकि राबड़ी देवी ने अपने मुंह बोले भाई को राखी जरूर बांधी। लालू परिवार के बेहद करीबी और बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह रक्षाबंधन के मौके पर 10 सर्कुलर पहुंचे और उन्होंने राबड़ी देवी से राखी बँधवाई।