Bihar Crime News: बिहार के कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई के लगाए आरोप Bihar Politics: ‘भारत में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, इन्हें इस्लामिक देश भेजो’, मदनी और रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह Bihar Politics: ‘भारत में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं, इन्हें इस्लामिक देश भेजो’, मदनी और रेवंत रेड्डी के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह Bihar crime incident : युवक की पीट-पीटकर हत्या, लूटपाट और बाइक टक्कर विवाद में दिया घटना को अंजाम; पुलिस जांच शुरू BIHAR: अवैध वसूली का पैसा बांटने को लेकर पुलिस कर्मियों के बीच हुआ विवाद, कहा..एक बात जान लो..हम दारोगा हैं और तू होमगार्ड हो Patna News: पटना में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल–बाल बची डॉक्टर की जान Patna News: पटना में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल–बाल बची डॉक्टर की जान Train News: पटना साहिब स्टेशन पर रूकेंगी यह 19 जोड़ी ट्रेनें, गुरू गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला Train News: पटना साहिब स्टेशन पर रूकेंगी यह 19 जोड़ी ट्रेनें, गुरू गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला Bihar News: शेखपुरा माल गोदाम से 1 अगस्त 2022 से ही स्टोन चिप्स का लदान बंद...रेलवे पहले ही E.E.को भेज चुका है पत्र, अब RCD अभिंयता प्रमुख ने एक साल की मांगी है जानकारी
30-Jul-2023 04:29 PM
By FIRST BIHAR
CHAPRA: कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला ही तय करता है। शादी कब और किसके साथ होगी ये सब पहले से ही तय होता है। सब ऊपर से ही बनकर आता है। छपरा के साढ़े तीन फीट के दूल्हे रोहित और 4 फीट की दुल्हन नेहा की शादी भी भगवान पहले ही तय कर चुके होंगे। दोनों की शादी धूमधाम के साथ करायी गयी। शादी के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया और खुशहाली की कामना की।
बता दें कि अपने शारीरिक बनावट के कारण लेरुआ निवासी सतेंद्र सिंह के साढ़े तीन फीट(42 इंच) के बेटे रोहित की शादी नहीं हो रही थी। उसका कद छोटा होने के कारण लोग अपनी बेटी का हाथ देने से इनकार कर रहे थे। लोगों यह कहकर मजाक उड़ाते थे कि वो अपनी बेटी की शादी बौना से नहीं करेंगे। सत्येंद्र सिंह अपने बेटे की शादी के लिए परेशान थे। बेटे के लिए कोई रिश्ता नहीं आ रहा था।
लेकिन कहते हैं ना कि भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं। एक दिन बनियापुर के खबसी से शादी के लिए रिश्ता आ गया। लड़की नेहा का भी कद छोटा है। इसलिए यहां कद को लेकर कोई समस्या नहीं थी। दोनों परिवार के लोगों ने लड़का और लड़की को देखकर अपनी हामी भर दी। फिर क्या था साढ़े तीन फीट के रोहित और 4 फीट की नेहा की शादी धूमधाम से रचाई गयी। रोहित और नेहा ने अग्नि के सात फेरे लिए और रोहित ने नेहा को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। नेहा और रोहित दोनों इस शादी से काफी खूश हैं।
इस शादी से तो वर-वधू पक्ष के लोग खुश दिखाई दिये। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया। दूल्हे के बड़े भाई अमर कुमार ने बताया कि रोहित की लंबाई काफी कम होने के कारण उन्हें कई तरह के उपहास सहना पड़ता था। रोहित ने मढौरा के जवाहरलाल नेहरू कालेज से इंटर की पढ़ाई की है। कंपाउंडरी के काम में वह निपुण है। उधर दुल्हन नेहा के भाई शैलेश ने बताया कि उन्हें राहुल के बारे में सूचना मिली और तब दोनों ही पक्ष के लोगों ने शादी की तिथि मुकर्रर कर दोनों की शादी बिना लग्न में ही करा दी गई।
नेहा ने पांचवी तक पढ़ाई की है। वर-वधू दोनों इस शादी से काफी खुश हैं। शादी के मौके पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष से दर्जनों लोग मौजूद थे। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद गढदेवी मंदिर में मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना कर माता से सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।
छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


