ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...

Home / news / सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, twitter बायो हुआ अपडेट

सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, twitter बायो हुआ अपडेट

07-Aug-2023 01:49 PM

By First Bihar

DELHI: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की सांसदी बहाल कर दी। सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे और सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट का बायो अपडेट किया। सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो पर 'अयोग्य सांसद' लिखा था।


दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सभी मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर बताया था। राहुल के इस बयान के खिलाफ बीजेपी विधायक ने सूरत की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। आपराधिक मानहानि के केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद लोकसभा ने उन्हें अयोग्य करार देते हुए उनकी संसद सदस्यता को रद्द कर दिया था।


गुजरात हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की दो साल की सजा पर स्टे लगा दिया और पूछा कि आखिर किन परिस्थितियों में मानहानि के केस में राहुल को अधिकतम सजा दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ने एक बार फिर उनकी सदस्यता बहाल कर दी।


संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी सोमवार को संसद के मानसून सत्र में शामिल हुए। राहुल के संसद पहुंचने पर कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इससे पहले लोकसभा सचिवालय की ओर से सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को 'अयोग्य सांसद' से 'संसद के सदस्य' के रूप में अपडेट कर दिया है।