बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
28-Mar-2023 12:04 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 19वां दिन है। सदन के अंदर इस समय तारंकित सवालों पर जवाब चल रहा है। इसी दौरान सदन में आज सदन में भाजपा विधायक महानन्द सिंह के तरफ से सोन नदी में हो रहे अवैध बालू खनन का मामला सदन में उठाया गया और इस दौरान उन्होंने सदन के अंदर यह तक कह डाला कि, वहां तो इसी खनन के कारण गोली तक चला दिया जा रहा है। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
भाजपा विधायक महानन्द सिंह ने कहा कि, सोन नदी में लगातार बालू खनन के कारण सभी लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। इस इलाके में रह रहे लोगों को आए दिन सड़क और फसल की समस्या से सामना करना पड़ता है। इस अवैध खनन से नदी का जलस्तर नीचे चला गया हैं और इसके कारण इन इलाकों के लोगों में पेयजल की संकट हो गई हैं।
जिसके बाद सरकार के तरफ से खनन मंत्री ने कहा कि, अगर एसी बात है तो विधायक जी जब चाहेंगे तब फिर से इस मामले की जांच करवा दी जाएगी। इससे पहले हमने जांच करवाया तो इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया था। फिर भी वो कह रहे हैं तो हमलोग उनकी सहूलियत से जब बोलेंगे तब जांच करवा देंगे।
इसके बाद इसी सवाल को लेकर बीजेपी दो और विधायक खड़े हो गए। भाजपा विधायक मंटू सिंह और राघवेंद्र सिंह ने कहा कि, सोन नदी में अवैध बालू खनन के कारण हररोज भीषण जाम लग रहा। लोगों की हत्या कर दी जा रही है। वहां गोली चल रही है। इस दौरान गोली की बात सुन मंत्री खड़े हो गए और कहने लगे की कहां गोली चली है हम भी वहां गए थे इस तरह की तो कोई भी बात नहीं थी। लगता है विधायक जी वहां नहीं थे , जिसके बाद दोनों तरफ से हल्का सवाल- जवाबी नोंकझोंक शुरू हो गया तो स्पीकर ने इस मामले को शांत करवाया।