ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बीजेपी कश्मीर पर दोहरी नीति ना अपनाए, सदानंद सिंह बोले.. भारतीय सांसदों को...

बीजेपी कश्मीर पर दोहरी नीति ना अपनाए, सदानंद सिंह बोले.. भारतीय सांसदों को भी कश्मीर जाने की मिले इजाजत

29-Oct-2019 05:11 PM

PATNA : जम्मू कश्मीर के दौरे पर यूरोपीय सांसदों का पहुंचना बड़ा सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। कांग्रेस ने यूरोपीय सांसदों के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा है। बिहार में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा है कि बीजेपी जम्मू कश्मीर में दोहरी नीति अपना रही है।

कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी यूरोपीय सांसदों के जम्मू-कश्मीर दौरे का स्वागत करती है लेकिन जब विदेशी सांसदों को जम्मू कश्मीर में जाने की इजाजत दी जा रही है तो फिर भारतीय सांसदों के घाटी पहुंचने पर पाबंदी क्यों लगाई गई है। सदानंद सिंह ने इसे देश की संसद और सांसदों का अपमान बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है। 

सदानंद  सिंह ने कहा है कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद को जम्मू कश्मीर जाने से रोका गया और हवाई अड्डे से ही उन्हें वापस कर दिया गया तब सरकार की मंशा इसके पीछे क्या थी। कांग्रेस नेता ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में सब कुछ ठीक नहीं है और दाल के अंदर कुछ काला जरूर है।