पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
22-Feb-2024 11:04 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। केके पाठक को लेकर सदन के अंदर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। विधायकों का कहना है कि वो किसी की नहीं सुनते हैं। इससे पहले केके पाठक को लेकर सदन के बाहर वाम दलों ने प्रदर्शन किया। विधायकों ने कहा है कि सदन के अंदर भी ये मुद्दा उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने यह मुद्दा सदन के अंदर उठाया और इसी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
दरअसल, बिहार विधानसभा सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सदन के पटल पर एक सूचना रखती है उसके बाद विधानसभा के स्पीकर में उन्हें कहा कि क्या सूचना है आप बताएं। चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम साहब ने कल ही निर्देश दिया था कि सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे। उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनकी सूचना सुन स्पीकर ने कहा कि- यह मामला शून्य काल में उठेगा और उसे समय सुना जाएगा। अभी प्रश्न काल चल रहा है और अभी उसी से संबंधित सवाल लिया जाएगा।
वहीं, अपनी सूचना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होते देखा विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि आप लोग अपनी जगह पर जाइए जेल से कही गई कोई भी बात प्रोसिडिंग का हिस्सा नहीं होती है यह बात आप भी जानते हैं। इसलिए अपनी जगह पर जाइए और शून्य काल के दौरान इस सवाल को उठाइए।
मालूम हो कि, सदन शुरू होते ही 11 बजे से विधानसभा में प्रश्न काल शुरू होता है। प्रश्न काल में कई विभागों के प्रश्न लाये जाएंगे, जिसमें कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग शामिल है।