कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
31-Mar-2022 11:50 AM
PATNA : विधानसभा से मार्शल आउट किए जाने के बाद वाले विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाकपा माले के विधायक सुदामा प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई है। सुदामा प्रसाद धूप में धरने पर बैठे हुए थे, उनकी तबीयत तो धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। जिसके बाद वह परिसर में ही जमीन पर लेट गए। तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल विधानसभा में तैनात डॉक्टरों को बुलाया गया। एंबुलेंस बुलाकर सुदामा प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया है।
डॉक्टरों ने सुदामा प्रसाद का ब्लड प्रेशर चेक किया है। उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी लिहाजा स्ट्रेचर पर सुला कर उन्हें एंबुलेंस में रखा गया और फिर अस्पताल के लिए लेकर डॉक्टर निकल गए हैं। आपको बता दें कि आज बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भाकपा माले के विधायकों ने प्रदर्शन किया था। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर विधायक जब सदन में हंगामा कर रहे थे, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें मार्शल आउट करा दिया था।
मार्शल आउट कराए जाने के बाद भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया था कि सदन के अंदर सच की आवाज में दवाई जा रही है। स्पीकर की कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले के विधायक के सदन पोर्टिको के बाहर धरने पर बैठ गए थे। सुदामा प्रसाद भी इन विधायकों में शामिल थे। सुदामा प्रसाद भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।