ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सदन में विधायकों के फ़ोन लाने पर लगी रोक, विस अध्यक्ष ने कहा...

सदन में विधायकों के फ़ोन लाने पर लगी रोक, विस अध्यक्ष ने कहा - कार्यवाही में पहुंचती है बाधा, टेबल- कुर्सी तोड़ने पर होगी कार्रवाई

11-Jul-2023 02:08 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : भोजन अवकाश के बाद बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई। बैठक शुरू करते हैं विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी दे डाली है। विस अध्यक्ष ने कहा है कि - सदन के अंदर कोई भी सदस्य मोबाइल फोन लेकर नहीं आएंगे इससे सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचती है। सदन की कार्यवाही का फोटो वीडियो बनाया जाता है यह उचित नहीं है फोन लेकर कोई भी नहीं आएंगे। 


इसके साथ ही साथ उन्होंने टेबल कुर्सी तोड़ने पर भी किताबें देते हुए कहा कि जो भी विधायक इस तरह का काम करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही साथ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को भी सलाह देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तरफ से और संसदीय शब्दों का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है। जिसके बाद बीजेपी के विधायक फिर से हंगामा करने लगे और वेल में पहुंचकर भाजपा के विधायक इसका विरोध करना शुरू कर दिए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 


मालूम हो कि, आज विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इस दौरान भाजपा सदस्य तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग करने लगे। तेजस्वी का नाम नौकरी के बदले जमीन घोटाले को दाखिल किए गए आरोप पत्र में है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर दिया है। हालांकि, हंगामे के बीच भी विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने हंगामे के बीच कार्यवाही चलाने की कोशिश की, लेकिन 10 मिनट से भी कम समय में सदन स्थगित करना और उसके बाद भी जब सदन शुरू हुआ तो भाजपा ने हंगामा जारी रखा तो फिर विस अध्यक्ष ने कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दिया।