Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
25-Feb-2021 01:16 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सदन के अंदर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अक्सर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है. सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव आसन के लिए भी बड़ी चुनौती बना रहता है लेकिन आज बिहार विधान परिषद में मंत्री विजेंद्र यादव के अंदाज ने विपक्षी सदस्यों को भी हंसने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जवाब देते हुए मंत्री विजेंद्र यादव बार-बार यह कहते रहे कि वह पोल खोल देंगे. मंत्री जी का यह अंदाज विपक्षी सदस्यों को बड़ा दिलचस्प लग रहा था.
आरजेडी के विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता रामचंद्र पूर्वे जब पूरक प्रश्न करने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने मंत्री विजेंद्र यादव को साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देने वाला मंत्री करार दिया. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि विजेंद्र यादव जिस तरह से जवाब देते हैं वह किसी साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट से कम नहीं है. सदन के सदस्यों को अपने अंदाज में जवाब देने वाले मंत्री जी मुझे भी साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्वे का इतना कहना था कि सदन में सभी सदस्य मुस्कुराए बिना नहीं रह सके.
सदन में खरा खरा जवाब देने के लिए जाने वाले जाने वाले मंत्री विजेंद्र यादव के इस अंदाज पर विपक्षी सदस्य हंसते रहे और रामचंद्र पूर्वे ने जिस तरह उन्हें साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट देने वाला मंत्री बताया, उसके बाद सदन का मिजाज काफी हद तक हल्का हो गया.