ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / सदन में मिली CM नीतीश को जन्मदिन की बधाई, स्पीकर बोले ... अब...

सदन में मिली CM नीतीश को जन्मदिन की बधाई, स्पीकर बोले ... अब जल्द करें देश की सेवा

01-Mar-2023 12:03 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 72 वां जन्मदिवस है। इसको लेकर उन्हें देश दुनिया समेत तमाम राजनेताओं से बधाइयां मिल रही है। इसी बीच बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान सीएम नीतीश सदन पहुंचे तब स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने भी उन्हें आसन से जन्मदिन की बधाई दी। 

अवध बिहारी चौधरी ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आप ऐसे ही दिन दुगनी रात चौगुनी विकास करते रहें आपने बिहार की सेवा की है अब देश की सेवा कीजिए। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जगह से खड़ा होकर विस अध्यक्ष के इस संदेश का अभिवादन किया।

मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री का जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था। नीतीश कुमार न सिर्फ बिहार का सीएम बल्कि इससे पहले केंद्रीय रेल और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि,जेपी आंदोलन की उपज नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। 


वहीं, सीएम को उनके जन्मदिन पर जेडीयू अधयक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा ने बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। CM नीतीश को उनके जन्मदिन के मौके पर जेडीयू नेता और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "सुशासन और न्याय के साथ विकास के जरिये नये बिहार का निर्माण करने वाले यशस्वी व जनप्रिय मुख्यमंत्री, विकास पुरुष, हम सब के मार्गदर्शक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर आपको शतायु बनाएं और आप प्रदेश एवं देश की सेवा निरंतर करते रहें। 


आपको बताते चलें कि, गौरतलब हो कि बीते 2 दशक से बिहार की सियासत यानी 17 सालों से सूबे की कमान संभाल रहे CM नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं।