Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
15-Mar-2023 02:18 PM
By First Bihar
PATNA: निलंबित बीजेपी विधायक लखेंद्र कुमार रौशन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आग्रह पर सदन में लौटे। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन में बुलाया। लखेंद्र रौशन ने अपना पक्ष रखा जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें निलंबन मुक्त किया गया। बीजेपी के सभी विधायक भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। बीजेपी विधायकों के सदन में आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप आए बहार लाए..
वहीं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आपके आने से सदन की रौनक ही बढ़ गयी है आप नहीं थे इतना सुना लगता था। इसलिए आसन के साथ हम भाजपा विधायकों को भी बधाई देते है और स्वागत करते है। वही विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप आए बहार लाए। वही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देता हूं। सदन के गतिरोध को दूर करने का प्रयास सभी सदस्य करते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष सरकार के अंग है इस लोकतंत्र के मंदिर में सभी की जिम्मेदारी है कि जनता के उम्मीदों पर हम खड़े उतरे।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता की आवाज बनकर सुझाव देना आईना दिखाना हमारा काम है। अपने सभी विधायकों को धन्यवाद देते हैं कि अध्यक्ष महोदय के आदेश के बाद हम सब सदन की कार्यवाही में फिर से शामिल हुए। कोई ऐसी हल्की बात नहीं होनी चाहिए कि जिससे किसी को ठेस लगे। आज धरना पर हम बैठे थे कल कोई और बैठेगा। इसका उपहास या मजाक उड़ाना उचित नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि कभी किसी के चेहरे को मत देखों उसके मन को देखों क्योंकि सफेद रंग में बफा होती तो नमक जख्मों की दवा होती। जैसे-जैसे नाम आपका ऊंचा होता है वैसे वैसे शांत रहना सिखिये क्योंकि आवाज हमेशा सिक्कों में होती नोटों को कभी बजते हुए नहीं देखा।