3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
25-Jul-2022 05:37 PM
DELHI : लोकसभा स्पीकर ने कांग्रेस के चार सांसदों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। स्पीकर ने हंगामा करने वाले कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस के इन चार सांसदों पर स्पीकर ने नियम 374 के तहत यह कार्रवाई की है। संसद के सत्र से निलंबित किए जाने वाले सांसदों में मन्निकम टैगोर, ज्योति मनी, टीएन प्रतापन और राम्या हरिदास शामिल हैं। ये सभी सांसद स्पीकर के मना करने के बावजूद लगातार प्लेबोर्ड दिखाकर सदन में विरोध जता रहे थे।
कांग्रेस के इन चारों सांसदों के खिलाफ पहले से निलंबन का प्रस्ताव दिया गया था। जिसके बाद सर्व सम्मति से सभी को सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को चेतावनी दी थी सदन के अंदर विरोध के लिए तख्ती लेकर आना वे कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सांसद विरोध जता रहे थे तब संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन के अंदर तख्तियां लेकर आने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
बता दें कि 18 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही विपक्षी दल सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों ने तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में आने और बढ़ती महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने पर जवाब देने की मांग कर रहे थे। इधर, विपक्ष ने स्पीकर की इस कार्रवाई को हिटलरशाही करार दिया है। लोगसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार सांसदों को निलंबित कर हमें धमकाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस झुकने वाली नहीं है।