ब्रेकिंग न्यूज़

LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक

Home / news / सदन में 'हिंदुस्तान' शब्द पर आपत्ति और बाहर सफाई, अख्तरुल ईमान बोले.. भारत...

सदन में 'हिंदुस्तान' शब्द पर आपत्ति और बाहर सफाई, अख्तरुल ईमान बोले.. भारत शब्द के इस्तेमाल पर सुझाव दिया

23-Nov-2020 12:40 PM

PATNA : विधानसभा में सदस्यता की शपथ लेते वक्त 'हिंदुस्तान' शब्द पर आपत्ति जताने वाले एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने सदन से बाहर निकलते ही अपना सुर बदलने लगे हैं और अख्तरुल ईमान ने सदन के बाहर मीडिया के सामने कहा है कि हिंदुस्तान शब्द पर कोई आपत्ति नहीं जताई बल्कि इतना जरूर कहा कि जब सभी भाषाओं में 'भारत के संविधान' शब्द का इस्तेमाल होता है तो फिर उर्दू में भी ऐसा ही होना चाहिए. अख्तरुल ईमान ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली.


अख्तरुल ईमान ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रस्तावना में जब 'भारत के लोग' और भारत का संविधान बोला जा रहा है तो ऐसे में भारत ही बोलना ज्यादा उचित है. उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदुस्तान शब्द से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जब भारत बोलना ज्यादा मुनासिब है तो भारत शब्द का ही इस्तेमाल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अन्य भाषाओं में भारत शब्द का ही इस्तेमाल होता है उसी के तर्ज पर उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जब उर्दू में शपथ पत्र ट्रांसलेट किया जाए तो उसमें भी हिंदुस्तान की जगह भारत शब्द लिखा जाना चाहिए. 


बता दें कि सदस्यता की शपथ के दौरान आज एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने आपत्ति जताते हुए थोड़ी देर के लिए सदन में अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी थी. दरअसल एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान का नाम जैसे ही सदस्यता की शपथ के लिए पुकारा गया वैसे ही उन्होंने खड़े होकर हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जता दी थी. अख्तरुल इमान को उर्दू भाषा में शपथ लेनी थी लेकिन उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए प्रोटेम स्पीकर से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की गुजारिश की थी.  


वहीं लव-जिहाद के मुद्दे पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि यदि इस वक़्त के राजनीतिक परिवेश में लव-जिहाद का मुद्दा छेड़ा जाता है तो इसका साफ़ मतलब यही होगा कि वैशाली की गुलनाज के कातिलों को सत्ता पक्ष के लोग बचाना चाहते हैं और मीडिया को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं. उन्होंने चुनाव में AIMIM की 6 सीटों पर जीत के बारे में कहा कि ये केवल AIMIM की जीत नहीं बल्कि पूरे GDA की 6 सीटों पर जीत है. उन्होंने कहा कि GDA के सभी विधायक मजबूती से सदन में जनता के मुद्दों को उठाएंगे और जनता की सेवा में लगे रहेंगे.