ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / सदन में गलत जवाब दे रहे थे मंत्री नितिन नवीन, पूर्व मंत्री नंदकिशोर...

सदन में गलत जवाब दे रहे थे मंत्री नितिन नवीन, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने किया करेक्ट

03-Mar-2021 11:41 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज आरओबी निर्माण के सवाल को लेकर बड़ा दिलचस्प नजारा देखने को मिला. दरअसल बीजेपी विधायक के संजय सरावगी ने प्रश्नोत्तर काल में दरभंगा जिले में आरओबी निर्माण कार्य में देरी का मामला उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा. सरकार की तरफ से जवाब देते हुए पत्र निर्माण मंत्री ने निर्माण कार्य में देरी की वजह बताई, लेकिन इस दौरान आरओबी का सवाल पूछने वाले सदस्य से लेकर विभागीय मंत्री तक रेल ओवर ब्रिज बताते रहे.

सरकार ने सदन में आरोपी निर्माण की मौजूदा स्थिति को लेकर आंकड़ों के साथ जवाब दिया. मंत्री नितिन नवीन यह बताते रहे कि सरकार कब तक आरओबी निर्माण कार्य को पूरा करा लेगी. दरभंगा से लेकर मामला राज्य भर में आरओबी निर्माण तक जा पहुंचा सवाल और जवाब का सिलसिला जब खत्म हुआ तो आखिर में पूर्व पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव सदन में उठ खड़े हुए.

नंदकिशोर यादव ने सदन में सवाल पूछने वाले विधायक से लेकर नए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन तक को उन्होंने आरोबी के फुल फॉर्म को लेकर करेक्ट किया. नंदकिशोर यादव ने कहा कि आरोपी का मतलब रेल ओवर ब्रिज नहीं बल्कि रोड ओवरब्रिज होता है. सदन में कोई भी गलत जानकारी नहीं जानी चाहिए इसलिए उन्होंने इस मामले पर सदन को अवगत कराया. नंदकिशोर यादव ने जब सदन में इसकी जानकारी दी तो संजय सरावगी से लेकर नितिन नवीन तक झेंप गए.