ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / सदन की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचे गोल्डमैन, कहा- बस घुमने आए थे

सदन की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचे गोल्डमैन, कहा- बस घुमने आए थे

03-Apr-2023 02:48 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: आज सदन की कार्यवाही का 19वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही को देखने के लिए बिहार के गोल्डमैन आज बिहार विधानसभा पहुंचे। पांच किलो सोना पहनकर वे सदन की कार्यवाही देखने आए थे। 38 वर्षीय प्रेम सिंह से इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम गोल्ड मैन ऑफ बिहार हैं इसलिए खास हैं। बस आज विधानसभा घुमने के लिए आए थे। 


कौन हैं गोल्डमैन?

प्रेम सिंह बिहार के गोल्डमैन के नाम से जाने जाते हैं। वे अपने शरीर में पांच किलो सोने के जेवरात पहनकर दिनदहाड़े बेखौफ घूमते दिखते हैं। उनके इस शौक के कारण लोग उन्हें गोल्डमैन के नाम से जानते हैं। जहां भी लोग उन्हें देखते हैं बस देखते ही रह जाते हैं। उन्हें देख कुछ लोग तो सेल्फी लेने लगते हैं। 


प्रेम सिंह भी अपने प्रशंसकों को देखकर काफी खूश रहते हैं। यही कारण है कि वे किसी को भी सेल्फी लेने से मना नहीं करते। प्रेम सिंह भोजपुर के बिहियां थानाक्षेत्र स्थित बासोपुर के रहने वाले हैं। प्रेम सिंह पेशे से ठेकेदार हैं और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। प्रेम सिंह कहते हैं कि जो गहने आप देख रहे हैं वो उनकी मेहनत की कमाई से लिये गये हैं। 


प्रेम सिंह बताते हैं कि एक साल पहले कुछ बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया था। उनके सोने के जेवरात को लूट लिया था लेकिन फिर भी वे डरे नहीं और ना ही आभूषणों के प्रति उनका लगाव कम हुआ। उन्होंने बताया कि जब वे 20 साल के थे तभी से ही सोने के आभूषण पहन रहे हैं।