Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
17-Oct-2022 11:53 AM
PATNA : 22 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है दो बड़े केंद्रीय नेता एक दूसरे के सामने हैं। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा इसलिए भारी है क्योंकि उनके साथ गांधी परिवार का समर्थन है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में ही सुबह 10:00 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डेलीगेट्स लगातार सदाकत आश्रम पहुंचकर अपना मतदान कर रहे हैं । हालांकि वोटिंग के नियमों को लेकर सदाकत आश्रम में विरोध भी देखने को मिला है। पार्टी के कुछ नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया है।उनका आरोप है कि के डेलीगेट्स निर्धारण और वोटर लिस्ट तैयार करने में गड़बड़ी हुई है।
कांग्रेस नेता का कहना है कि इस चुनाव के लिए दो लिस्ट है। लिस्ट AICC द्वारा जारी किया गया है, जिसमें से कुछ कुछ लोगों का नाम गायब कर दिया गया है। बता दें कि, लगभग 24 साल बाद ऐसा होगा जब कांग्रेस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी या यूं कह लें कि गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनेगा।इसके लिए मतदान आज करवाया जाएगा और मतगणना बुधवार को होगी।

वहीं, सदाकत आश्रम में बिहार के 597 वोटिंग कार्ड वाले डेलिगेट्स मतदान करेंगे। इस पूरी व्यवस्था की तैयारी की रविवार दिन भर बिहार प्रभारी भक्त चरण दास निगरानी कर रहे है। सदाकत आश्रम में मतदान करने के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। प्रति दो सौ मतदाताओं पर एक एक बूथ बनाया गया है। बिहार के चुनाव पदाधिकारी प्रदीप टम्टा और तीन सहायक चुनाव पदाधिकारी पटना पहुंच चुके हैं।