ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सड़क पर युवक की पीट-पीटकर की हत्या, स्मैकर ने वर्चस्व को लेकर दिया...

सड़क पर युवक की पीट-पीटकर की हत्या, स्मैकर ने वर्चस्व को लेकर दिया घटना को अंजाम

04-Aug-2024 09:49 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव का लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नगर थाना के शुक्ला रोड में एक युवक की रविवार की अहले सुबह पीट पीट कर हत्या कर दी गई और शव को नाले में फेंक दिया गया। 


वहीं, इस घटना में मृतक आकाश कुमार तीन कोठिया मोहल्ले का निवासी था। घटना स्थल पर सड़क पर खून पसरा है और टूटे हुए ईंट पत्थर गिरे हैं। स्थानीय लोग घटना को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मृतक के सिर और चेहरे पर जख्म के काफी निशान हैं। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। 


उधर, पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि स्माईकियो ने वर्चस्व को लेकर मारपीट में घटना को अंजाम दिया है। एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की और एफएसएल टीम को बुलवाया। एफएसएल ने घटना स्थल से खून का नमूना उठाया है। मृतक का छोटा भाई एक वाहन रिपेयरिंग सेंटर में काम करता है। उसने पुलिस को बताया है कि आकाश कोई काम नहीं करता था। अकसर नशे में घूमता रहता था। उसने आकाश के कुछ साथियों पर ही घटना को अंजाम देने का शक जताया है।