ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / स्कूल में कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी छात्राएं, मांगों को लेकर पटना...

स्कूल में कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरी छात्राएं, मांगों को लेकर पटना में किया बवाल

21-Feb-2023 05:29 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूल की कुव्यवस्था से परेशान छात्राओं ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में ना कभी नियमित रुप से पढ़ाई होती है और ना ही छात्राओं के मूलभूत सुविधाएं ही दी जा रही हैं। हंगामा करने वाली सभी छात्राएं पटना के ओबीसी गर्ल्स हाई स्कूल की थीं।


दरअसल, राजधानी पटना में ओबीसी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड स्थित नाला रोड मुख्य चौराहे को जाम कर दिया और हंगामा मचाया। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों को अपने हाथों में थाम कर चेन बनाकर घंटों सड़क को जाम रखा। हंगामे की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्राएं अपनी बातों पर अड़ी रहीं और घंटों चौराहे को जाम रखा।


छात्राओं का कहना था कि वे स्कूल की कुव्यवस्था, छात्रावास की जर्जर स्थित और छात्रावास में बाथरुम की कमी और स्कूल में नियमित रुप से पढ़ाई नहीं होने की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुकी हैं लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या के हल के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। मौके पर मौजूद कदमकुआं थाना के दारोगा संजीव कुमार ने बताया कि, छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर आई हैं, प्रशासन उन्हें समझा- बुझाकर वापस भेज दिया है।