ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

सड़क पर रायफल लेकर उतरी पूर्व सांसद की बहु, दबंग स्टाइल में लोगों से की मारपीट

सड़क पर रायफल लेकर उतरी पूर्व सांसद की बहु, दबंग स्टाइल में लोगों से की मारपीट

11-Jul-2022 03:28 PM

DESK : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की बहु का हाथ में रायफल लेकर हंगामा करते विडियो वायरल हो रहा है। मामला धनबाद जिले के विनोद नगर का है, जहां सुबह-सुबह स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की बहु विनीता सिंह हाथ में रायफल लेकर बाहर निकल गई और खुलेआम लोगों को धमकाने लगी। इस दौरान विनीता सिंह आस पास के कुछ लोगों के साथ मारपीट भी करती हैं। 



बिनोद बिहारी महतो की बहु के मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। वीडियो में विनीता सिंह राइफल लेकर लोगों को धमकी दे रही हैं और मारपीट कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक़ सोमवार की सुबह विनीता सिंह अचानक मोहल्ले में रायफल लेकर निकल आई और स्थानीय लोगों से मारपीट करने लगी। 



विनीता सिंह सड़क पर उतकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। इस दौरान उनका स्टाफ दिलीप पांडेय भी मौजूद था। मोहल्ले के लोगों, विनीता और स्टाफ दिलीप के बीच हाथापाई हुई, जिसमें विनीता के स्टाफ को मामूली चोटें आई। जैसे ही धनबाद सदर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी मिली वे मौके पर पहुंची और विनीता सिंह और घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को थाणे ले आई। वहीं विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय ने कहा कि उनके मालिक की जमीन, संपत्ति को हड़प लिया गया है।