बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
18-Sep-2023 01:41 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: यूं तो बिहार पुलिस किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे नेताओं के पीछे छाता लेकर घूमने की बात हो या थाने से शराब की तस्करी करने की, हर मामले में बिहार की पुलिस अव्वल है। ताजा तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आई है, जहां दो जवानों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई है। बीच सड़क पर पुलिस जवानों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नालंदा में सोसल मीडिया पर दो पुलिस जवानों के मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय रेलवे हॉल्ट के पास का है, जहां डायल 112 की गाड़ी पर तैनात दो सिपाही आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट और धक्कामुक्की की।
इस नजारे को देख सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई और राहगिरों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेज से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो पर नालंदा के एसपी ने संज्ञान लिया और फिलहाल दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दो पुलिस कर्मी के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ था उसके आधार पर दोनों को लाइन हाजिर कर जांच कराया जा रहा है।
"बीच सड़क पर भीड़ गए दो पुलिसकर्मी"
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 18, 2023
वायरल वीडियो देखकर नालंदा SP ने दोनों सिपाहियों को किया लाइन हाजिर@bihar_police pic.twitter.com/IiO5RKBaRI